फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Video: बदायूं के मुजरिया चौक पर बनेगा कल्याण सिंह स्मृति स्थल, केंद्रीय राज्यमंत्री ने किया शिलान्यास

मुकेश कुमार Updated Mon, 05 Jan 2026 06:51 PM IST

उत्तर प्रदेश के पूर्व मुख्यमंत्री कल्याण सिंह की 94वीं जयंती के अवसर पर बदायूं के मुजरिया चौक पर केंद्रीय राज्यमंत्री बीएल वर्मा ने भाजपा जिलाध्यक्ष राजीव कुमार गुप्ता, सदर विधायक महेश चंद्र गुप्ता, बिल्सी विधायक हरीश शाक्य, पूर्व एमएलसी जितेंद्र यादव, पूर्व विधायक डिवाई अनिता लोधी एवं पार्टी पदाधिकारियों के साथ हवन पूजन कर स्मृति स्थल का शिलान्यास किया। केंद्रीय राज्यमंत्री ने कहा कि स्मृति स्थल पर कल्याण सिंह की प्रतिमा स्थापित की जाएगी। उन्होंने कहा कि कल्याण सिंह का संपूर्ण जीवन राष्ट्रसेवा, समाजहित और सिद्धांतों की राजनीति का जीवंत उदाहरण रहा है। उन्होंने अपने राजनीतिक जीवन में कभी भी समझौते की राह नहीं चुनी। सदैव देश व प्रदेश के हित को सर्वोपरि रखा। मुजरिया चौक पर उनकी स्मृति से जुड़े इस शिलान्यास के माध्यम से आने वाली पीढ़ियों को उनके त्याग, साहस और राष्ट्रवादी विचारधारा से जोड़ने का कार्य किया जा रहा है। बाबूजी के आदर्श और मूल्य सदैव हमें जनसेवा के मार्ग पर आगे बढ़ने की प्रेरणा देते रहेंगे।

Latest

विज्ञापन

Recommended

विज्ञापन
Next
एप में पढ़ें