बदायूं में मां दुर्गा पूजा युवा कमेटी की ओर से मंगलवार रात शहर के एक लॉन में गरबा और डांडिया नाइट का आयोजन किया गया। आयोजन में युवक-युवतियों ने पारंपरिक वेशभूषा में गरबा और डांडिया नृत्य किया। डीजे की धुन पर मंगलवार देर रात तक युवाओं ने भी डांडिया खेला। लॉन को रंग-बिरंगी रोशनियों और फूलों से सजाया गया था। महिलाओं ने गुजराती परिधान चनिया-चोली और युवकों ने कुर्ता-पायजामा पहनकर कार्यक्रम में चार चांद लगा दिए। आयोजकों ने सुरक्षा और व्यवस्था के पुख्ता इंतजाम किए थे। इस महिला, पुरुष, कपल्स की तीन समूह में लोगों ने नृत्य किया। कार्यक्रम में बड़ी संख्या में शहरवासी परिवार सहित पहुंचे। गरबा नाइट को लेकर युवाओं में खासा उत्साह देखने को मिला। मीडिया प्रभारी रूपांक अग्रवाल ने बताया कि नवरात्रि में माता की भक्ति के साथ-साथ युवाओं को सांस्कृतिक कार्यक्रम से जोड़ने के उद्देश्य से यह आयोजन किया गया है। इस मौके पर कमेटी के सावन अरोड़ा, मुकेश वैश्य, रवि झा, अनुज, सौरभ,विवेक आदि का सहयोग रहा।