उत्तर प्रदेश में 2027 के विधानसभा चुनाव को लेकर भारतीय जनता पार्टी ने अपनी तैयारियां तेज कर दी हैं। इसी कड़ी में केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह 30 अक्तूबर को दो दिवसीय दौरे पर लखनऊ पहुंचेंगे। इस दौरान प्रदेश कार्यसमिति की बैठक में चुनावी रणनीति पर मंथन होगा। संगठन की मजबूती, मौजूदा विधायकों के रिपोर्ट कार्ड और टिकट वितरण की तैयारियों पर भी चर्चा होने की संभावना है। वहीं, भाजपा युवा मोर्चा की राष्ट्रीय कार्यकारिणी में यूपी के कई नेताओं को अहम जिम्मेदारी देकर पार्टी ने युवा नेतृत्व को भी आगे बढ़ाने का संदेश दिया है। ऐसे में सवाल है कि क्या अमित शाह के इस दौरे से यूपी चुनाव के लिए भाजपा की रणनीति को नई दिशा मिलेगी?