फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Bijnor: धामपुर में घर में संदिग्ध हालात में लगी आग, युवक आशीष झुलसा; खुद आग लगाने की आशंका, जांच में जुटी पुलिस

बिजनौर के धामपुर की टीचर्स कॉलोनी में बुधवार को एक घर में संदिग्ध परिस्थितियों में आग लग गई। हादसे में घर में अकेले रहने वाला करीब 30 वर्षीय युवक आशीष झुलस गया। पुलिस ने उसे घर की ऊपरी मंजिल से निकालकर अस्पताल पहुंचाया। आग में घर का सामान भी जलकर खराब हो गया। आसपास के लोगों ने युवक पर पहले घर में आग लगाने और फिर खुद को आग के हवाले करने की आशंका जताई है। युवक के मानसिक रूप से परेशान होने की बात भी सामने आई है। अग्निशमन अधिकारी दीपक चौधरी के अनुसार, आग पर काबू पा लिया गया है और आग लगने के कारणों की जांच की जा रही है।

विज्ञापन

Latest

Recommended

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
AU ऐप में पढ़ें