फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Bijnor: धामपुर गन्ना समिति में थकान दूर करते दिखे शिवभक्त, एक-दूसरे की दबा रहे कमर

बिजनौर हरिद्वार से कांवड़ लेकर अपने गंतव्य की ओर जा रहे रामपुर जनपद के शिवभक्त धामपुर स्थित गन्ना समिति में ठहरे हुए हैं। लंबी यात्रा के बाद शिवभक्त यहां कुछ समय आराम कर रहे हैं और एक-दूसरे की कमर दबाकर थकान दूर करते नजर आए। शिवभक्त राजेश कुमार ने बताया कि कांवड़ यात्रा के दौरान लगातार पैदल चलने से शरीर थक जाता है। एक-दूसरे की कमर दबाने से थकान कम महसूस होती है और शरीर को आराम मिलता है। इसके बाद शिवभक्त आगे की यात्रा के लिए रवाना होते हैं।

विज्ञापन

Latest

Recommended

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
AU ऐप में पढ़ें