फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

भदोही में निजीकरण का विरोध, बिजली कर्मचारियों ने बाइक रैली निकालकर किया प्रदर्शन, दी आंदोलन की चेतावनी

नितीश कुमार पांडेय Updated Thu, 01 May 2025 07:16 PM IST

पूर्वांचल विद्युत वितरण निगम के निजीकरण के प्रस्ताव को लेकर कर्मचारियों का विरोध बढ़ गया है। बृहस्पतिवार को बिजली निगम के अधिकारियों और कर्मचारियों ने बाइक रैली निकालकर विरोध जताया। सरकार से निजीकरण को वापस लेने की मांग किया। कहा कि मांग पूरी न होने पर वह आंदोलन के लिए बाध्य होंगे। विद्युत कर्मचारी संयुक्त संघर्ष समिति के बैनर तले निजीकरण के खिलाफ बिजली निगम के एसडीओ और अभियंता भदोही नगर स्थित अधीक्षण अभियंता कार्यालय से बाइक रैली की शुरूआत किया। यह रैली राजपुरा से सरोई बाजार, बभनौटी बाजार होते हुए ज्ञानपुर मुख्यालय पर जाकर खत्म हुई। एसडीओ अवधेश पाल ने कहा कि इस निर्णय से अधिकारियों से लेकर कर्मचारियों को काफी नुकसान होगा। रैली के दौरान कर्मचारियों ने नारेबाजी की। कहा कि बिजली निगम का निजीकरण अधिकारियों और कर्मचारियों के मानवाधिकारों का उल्लंघन है। उन्होंने चेतावनी दी कि इससे उपभोक्ताओं को भी नुकसान होगा।

Latest

विज्ञापन

Recommended

विज्ञापन
Next
एप में पढ़ें