फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

VIDEO: मनरेगा बचाओ जन चौपाल में किया जागरूक

प्रगति चंद Updated Wed, 18 Feb 2026 02:32 PM IST

भदोही जिले के अभोली ब्लॉक के कनकपुर में कांग्रेस की युवा इकाई एनएसयूआई की ओर से विभिन्न गांवों में मनरेगा बचाओ जन चौपालों का आयोजन कर युवाओं, किसानों, मजदूरों और महिलाओं को जागरूक किया। वक्ताओं ने एकजुट होकर मनरेगा जैसी ऐतिहासिक योजना को कमजोर करने की केंद्र सरकार की नीतियों की कड़ी निंदा की। यूपी युवा कांग्रेस के प्रदेश उपाध्यक्ष जितेश कुमार मिश्रा ने कहा, यह नीति कॉर्पोरेट के लिए बनी है, जो मजदूर-विरोधी सरकार की पहचान है। हम इसका पुरजोर विरोध करेंगे। एनएसयूआई के राष्ट्रीय सचिव अक्षय यादव ने जोर देकर कहा, मनरेगा काम का अधिकार था, जबकि वीबी-जी राम जी महज छलावा। प्रदेश महासचिव यूथ कांग्रेस आदर्श प्रजापति ने चेतावनी दी कि इससे सबसे ज्यादा महिला मजदूर प्रभावित होंगी। यह रोजगार पर सीधा हमला है। मौके पर एनएसयूआई जिलाध्यक्ष आनंद मौर्य, प्रदेश महासचिव अर्शिया खान, गौरव यादव, अभिनव तिवारी संगम सहित बड़ी संख्या में लोग उपस्थित रहे।

Latest

विज्ञापन

Recommended

विज्ञापन
Next
एप में पढ़ें