ओडिशा में आयोजित अंतर विश्वविद्यालयीय खो-खो चैंपियनशिप में खेलने गई काशी नरेश राजकीय स्नातकोत्तर महाविद्यालय की दो छात्राओं को वापस लौटने पर भदोही स्टेशन पर स्वागत किया गया। दोनों छात्राओं ने अपने प्रदर्शन से टीम व कोच को प्रभावित किया। भदोही की होनहार खिलाड़ी सेजल गुप्ता और रोशन प्रजापति काशी विद्यापीठ की टीम से ओडिशा में आयोजित प्रतियोगिता में भाग लेकर जनपद व महाविद्यालय को गौरवान्वित किया। प्रतियोगिता से लौटने के उपरांत जब दोनों खिलाड़ी भदोही रेलवे स्टेशन पहुचीं, तो जनपद के खो–खो खेल प्रेमियों द्वारा उनका माल्यार्पण कर, मिठाई खिलाकर स्वागत एवं अभिनंदन किया गया। खो–खो कोच शिवम राय ने बताया कि ओडिशा के बालेश्वर में आयोजित मैच के लिए इनका चयन हुआ था। जहां इन्होंने अपनी उत्कृष्ट प्रतिभा का प्रदर्शन किया। स्वागत करने वालों में श्वेता पटेल, आशीष कुमार, आकाश गौंड आदि रहीं।