फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

प्रदेश अध्यक्ष पर मुकदमा होने से नाराज कांग्रेस कार्यकर्ताओं का प्रदर्शन, VIDEO

अमन विश्वकर्मा Updated Mon, 14 Jul 2025 07:08 PM IST

जिला कांग्रेस कमेटी के जिलाध्यक्ष वसीम अंसारी के नेतृत्व में बड़ी संख्या में कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने सोमवार को भदोही तहसील परिसर में विरोध प्रदर्शन किया। वाराणसी में प्रदेश अध्यक्ष अजय राय द्वारा कांवड़ियों के असुविधा को लेकर निकाली गई पदयात्रा पर किए गए दमनात्मक कार्रवाई को लेकर नाराज कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने राज्यपाल को संबोधित ज्ञापन एडीएम अरूण गिरी को सौंपा। मांग किया गया कि उनके खिलाफ दर्ज फर्जी मुकदमा वापस लिया जाए। जिलाध्यक्ष ने कहा कि प्रदेश की डबल इंजन सरकार सिर्फ दिखावटी विकास और लुभावने नारों में उलझी है। काशी जैसे आस्था के केंद्र में जनता बुनियादी सुविधाओं के लिए त्रस्त है। प्रदेश अध्यक्ष अजय राय जैसे लोकप्रिय नेता के खिलाफ मुकदमा लोकतंत्र का गला घोंटने जैसा है। कांग्रेस कार्यकर्ता जनता की आवाज को दबने नहीं देंगे और सड़कों से लेकर सदन तक संघर्ष करेंगे। कोऑर्डिनेटर दयाशंकर ने कहा कि श्रावण मास में काशी जैसे धर्मनगरी में श्रद्धालुओं की उपेक्षा और समस्याओं को उठाने वाले नेताओं पर मुकदमा दर्ज करवाना इस सरकार की संवेदनहीनता को दर्शाता है। मौके पर दीनानाथ दूबे, राजेश्वर दूबे, मुशीर इक़बाल, त्रिलोकीनाथ बिन्द, सुरेश गौतम, सुबुकतगीन अंसारी, शमशीर अहमद, काशी नाथ गौतम, प्रेम बिहारी उपाध्याय, संजीव दूबे, हसनैन अंसारी, नाज़िम अली आदि रहे।

Latest

विज्ञापन

Recommended

विज्ञापन
Next
एप में पढ़ें