मुख्य चिकित्साधिकारी डॉ. एसके चक द्वारा रविवार को जिला अस्पताल में किए गए मॉकड्रील में मुख्यालय से बाहर रहे 13 चिकित्सक सात दिन का वेतन रोकने से नाराज हो गए। चिकित्सकों ने सोमवार को ओपीडी में कामकाज ठप कर दिया। करीब दो घंटे तक हड़ताल पर रहे चिकित्सकों के कारण मरीजों को परेशानी उठानी पड़ी। अस्पताल से करीब 450 से 500 मरीज बिना उपचार के वापस लौट गए। थोड़ी देर बाद सीएमओ अस्पताल पहुंचे और बंद कमरे में चिकित्सकों से बातचीत कर समझाया। करीब 1.40 पर हड़ताल समाप्त कर चिकित्सकों ने 15 मिनट तक ओपीडी देखा।