महाकुंभ में पौष पूर्णिमा स्नान व मकर संक्राति पर्व पर उमड़ने वाली श्रद्धालुओं की भीड़ को देखते हुए फोरलेन से होकर अयोध्या की तरफ जाने वाले बड़े व्यावसायिक वाहनों को डायवर्ट कर दिया गया है। सोमवार तड़के दो बजे से नगर थाने के फुटहिया फ्लाईओवर के पास से कलवारी-टांडा मार्ग पर भेजा जा रहा है। ताकि वे आंबेडकरनगर होते हुए गंतव्य को पहुंच सकें। सीओ सिटी/ यातायात सत्येन्द्र भूषण तिवारी ने बताया कि 15 जनवरी की रात 11 बजे तक डायवर्जन प्रभावी रहेगा।