फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

डीजे संचालकों को दिलाई नियमों के पालन की शपथ, मानक से तेज आवाज बजाने पर रहेगी रोक

हर्रैया थाने में शनिवार को डीजे संचालकों और धारकों के साथ पीस कमेटी की बैठक हुई। इसमें आगामी त्योहारों और आयोजनों के दौरान ध्वनि विस्तारक यंत्रों का इस्तेमाल शासन-प्रशासन के निर्धारित मानकों के अनुसार करने के निर्देश दिए गए। बैठक में पुलिस ने डीजे संचालकों को ध्वनि प्रदूषण नियंत्रण के नियमों और निर्धारित डेसिबल सीमा की जानकारी दी। सभी को सुप्रीम कोर्ट के आदेशों और प्रशासन के दिशा-निर्देशों का पालन करने की शपथ दिलाई गई। संचालकों ने भी नियमों का पालन करने का आश्वासन दिया। पुलिस ने स्पष्ट किया कि आयोजनों के दौरान ध्वनि मानकों का ध्यान रखा जाए, ताकि आम लोगों को परेशानी न हो।

विज्ञापन

Latest

Recommended

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
AU ऐप में पढ़ें