बरेली में जय परशुराम सेना ने राजधानी दिल्ली में हुए ब्लास्ट की घटना के विरोध में मंगलवार को चौकी चौराहा पर पुतला फूंक कर प्रदर्शन किया। संगठन के राष्ट्रीय अध्यक्ष अर्जुन गुप्ता के नेतृत्व में कार्यकर्ताओं ने आतंकवाद का पुतला दहन किया और मामले की कड़ी निंदा की। प्रदर्शनकारियों ने सरकार से दोषियों के खिलाफ कड़ी कार्रवाई की मांग की। इस दौरान संगठन के पदाधिकारी तथा कार्यकर्ता मौजूद रहे।