फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Delhi Blast: मौलाना शहाबुद्दीन रजवी बोले- दिल्ली की घटना बेहद अफसोसनाक, इसकी गहनता से हो जांच

मुकेश कुमार Updated Tue, 11 Nov 2025 04:41 PM IST

दिल्ली धमाके में निर्दोष लोगों की मौत पर ऑल इंडिया मुस्लिम जमात ने दुख जताया है। जमात के राष्ट्रीय अध्यक्ष मौलाना शहाबुद्दीन रजवी बरेलवी ने कहा कि ये बेहद दुखद घटना है। इसकी गहनता के साथ जांच की जानी चाहिए। इस बात का भी पता लगाया जाना चाहिए कि कौन सी ऐसी ताकतें हैं, जो भारत के अंदर या भारत के बाहर से इस तरह की हरकत कर रहे हैं। ऐसे व्यक्तियों या संगठनों तक पहुंचाना बहुत जरूरी है। मौलाना ने धमाके में मारे गए निर्दोष लोगों के परिवार के प्रति हमदर्दी जताई। मौलाना ने कहा कि सभी धर्म के धर्मगुरुओं को मिलजुलकर आतंकवादी और कट्टरपंथी विचारधारा के खिलाफ देशव्यापी आंदोलन चलाना चाहिए।

Latest

विज्ञापन

Recommended

विज्ञापन
Next
एप में पढ़ें