बरेली में अमर उजाला फाउंडेशन के दोस्त पुलिस कार्यक्रम में छात्राओं ने बृहस्पतिवार को महिला थाने का भ्रमण किया। उन्होंने पुलिस के कामकाज करने का तरीका देखा। इस दौरान महिला थाना प्रभारी परमेश्वरी देवी ने छात्राओं को सुरक्षा को लेकर तमाम जानकारियां दीं। छात्राओं से कहा कि जब भी उन्हें लगे कि वह किसी परेशानी में हैं और पुलिस की सहायता की जरूरत है, तो तत्काल 112 नंबर पर कॉल करें। यह नंबर सभी की मदद के लिए है। उन्होंने कहा कि बेटियों को हमेशा यह ध्यान रखना चाहिए कि अगर कोई उन्हें परेशान करता है, या उनका पीछा करता है, या कोई अन्य संदिग्ध गतिविधि करता है, तो उसे नजरअंदाज बिल्कुल न करें। तुरंत अपने परिजनों और पुलिस को जानकारी देनी चाहिए। गोपनीय शिकायत 1090 पर दर्ज कराई जा सकती है। लड़कियों का नाम और पता गोपनीय रख कर पुलिस कार्रवाई करती है।