सफदरगंज थाना क्षेत्र में सैदनपुर-जमालपुर मार्ग पर हमीदनगर प्राथमिक विद्यालय के पास शनिवार रात करीब एक बजे कार में आग लगने से चालक प्रदीप कुमार (45) की जलकर मौत हो गई। आग इतनी भीषण थी कि टाटा फिएगो कार पूरी तरह जल गई। प्रदीप लखनऊ एयरपोर्ट से घर लौट रहे थे। घटना की जानकारी रविवार सुबह होने पर इलाके में सनसनी फैल गई।