नरैनी क्षेत्र के नंदवारा गांव में हुए चर्चित दो मासूम सगे भाइयों की हत्या के मामले में पुलिस ने पूर्व मंत्री के पुत्र महेंद्र पाल वर्मा और शेरा उर्फ ओमकार को गिरफ्तार कर लिया है। गत 30 सितंबर को दोनों बच्चे लापता हुए थे और उसी रात उनके शव पानी भरे गड्ढे में मिले थे, जिनकी पुष्टि सिर में चोट लगने से मौत के रूप में हुई थी।