यूपी के बलरामपुर में गर्भवती महिलाओं की सेहत की जांच के लिए बृहस्पतिवार को जिला अस्पताल सहित 12 स्वास्थ्य केंद्रों पर स्वास्थ्य शिविर का आयोजन किया गया। इसमें 1327 गर्भवती की जांच की गई। इसमें 153 गर्भवती उच्च जोखिम युक्त पाई गईं। इन गर्भवतियों के सेहत की विशेष निगरानी की जाएगी। संयुक्त जिला चिकित्सालय में डॉ. अजय लक्ष्मी ने गर्भवती का इलाज किया। गर्भवती को नियमित जांच कराने व पौष्टिक आहार का सेवन करने का सुझाव दिया। यहां पर 153 गर्भवती की जांच हुई। सीएचसी, श्रीदत्तगंज में चिकित्साधिकारी डॉ. सुमंत सिंह चौहान व आयुष चिकित्सक डॉ. करिश्मा सोनी ने गर्भवती के सेहत की जांच की। गर्भवतियों के हीलोग्लोबिन, ब्लड प्रेशर व शुगर आदि की जांच की गई। एनीमिया से प्रभावित गर्भवती को नियमित जांच कराने का सुझाव दिया गया। यहां पर 26 गर्भवती महिलाओं का इलाज हुआ।