उभांव थाना क्षेत्र के पड़सरा नदौली ताजपुर में बुधवार को बकरी चराने को लेकर उपजे विवाद में एक समुदाय के उपद्रवियों ने संत रविदास की प्रतिमा को क्षतिग्रस्त कर दिया। इसे लेकर ग्रामीण आक्रोशित हो गए। मामले की जानकारी के बाद मौके पर पहुंची पुलिस ने आक्रोशित ग्रामीणों को समझा बुझाकर मामला शांत कराया और घटना की छानबीन मे जुट गई,लेकिन ग्रामीण क्षतिग्रस्त प्रतिमा को बदलने की मांग को लेकर अड़े रहे। सूचना पर पहुंचे तहसीलदार के आश्वासन के बाद मामला शांत हुआ।उभांव थाना क्षेत्र के पड़सरा नदौली ताजपुर गांव में बुधवार को रविदास मंदिर पर पूजा को लेकर तैयारी चल रही थी। इसी बीच एक समुदाय की बकरिया वहां पहुंच गई। पूजा में जुटे ग्रामीणों ने इसे लेकर नाराजगी व्यक्त की तो दूसरे समुदाय के उपद्रवियों को नगावार गुजरा। संत रविदास की प्रतिमा को क्षतिग्रस्त कर दिया। इसे लेकर दोनों समुदाय के लोगों के बीच तनाव बढ़ गया। घटना की जानकारी के बाद मौके पर पहुंची पुलिस ने आक्रोशित ग्रामीणों को समझा बुझाकर शांत कराया। जबकि दूसरे समुदाय के लोगों ने क्षतिग्रस्त प्रतिमा को बदलने की मांग कर दी। मौके पर पहुंचे तहसीलदार संतोष कुमार शुक्ला के द्वारा प्रतिमा को दुरुस्त कराने के आश्वासन के बाद मामला शांत हुआ। इस मामले में एसएचओ विपिन सिंह ने बताया कि तहरीर मिल चुकी है। मामले की छानबीन जारी है।