फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

VIDEO : बलिया में मची अफरा तफरी, जाम से बचने के प्रयास में हाईटेंशन तार के संपर्क में आया कंटेनर, लगी आग

नितीश कुमार पांडेय Updated Wed, 12 Feb 2025 04:01 PM IST

बलिया स्थित नरही थाना क्षेत्र के उजियार गांव के समीप जाम से निकलने के प्रयास में एक कैंटेनर मंगलवार की रात हाईटेंशन तार के संपर्क में आ गया, जिससे उसमें आग लग गई और कंटेनर में लदा लाखों का सामान जलकर राख हो गया। फायर ब्रिगेड की तीन गाड़ियों ने घंटों मशक्कत के बाद बुधवार की सुबह आग पर काबू पाया। जानकारी के अनुसार गुजरात से कपड़ा, दवा, मोबिल, गाड़ियों के पार्ट्स आदि लेकर पटना जा रहा था। मंगलवार की रात करीब 11.20 बजे एनएच-31 पर कैंटेनर उजियार गांव के सामने पहुंचा तो सड़क पर जाम लगा था। जाम से बचने के प्रयास में चालक मुहम्मद शरीफ़ ने ओवर टेक कर वाहन को दाहिने तरफ से निकालने का प्रयास किया। इसी दौरान कैंटेनर हाई टेंशन तार के संपर्क में आ गया, जिससे टायर में आग लग गई। चालक मुहम्मद शरीफ़ ने गाड़ी से कूद कर जान बचाई। इसके बाद आग बुझाने का प्रयास शुरू किया। इस दौरान ग्रामीणों की भीड़ इकट्ठा हो गई, लेकिन आग ने विकराल रूप धारण कर लिया और कैंटेनर में लदा सामान जल कर राख हो गया। चालक शरीफ ने बताया कि कैंटेनर में विभिन्न प्रकार के 24 से अधिक सामान लोड था, जो पटना में जाना था। रात होने के कारण ऊपर हाई टेंशन तार दिखाई नहीं दिया और यह हादसा हो गया। डेढ़ बजे रात में फायर सर्विस की तीन गाड़ियां पहुंची और बुधवार को सुबह 10 बजे तक आग बुझाया गया। मौके पर पुलिस भी पहुंच गई थीं। इस घटना के बाद से उजियार गांव की बिजली आपूर्ति ठप हो गई है।

Latest

विज्ञापन

Recommended

विज्ञापन
Next
एप में पढ़ें