बलिया-सिकंदरपुर मार्ग पर धरहरा चट्टी पर हुए दर्दनाक सड़क हादसे में हुए मौत के बाद सड़क जाम करने वालों पर दर्ज केस वापस करने की मांग को लेकर पीड़ितों ने डीएम कार्यालय के सामने सोमवार को प्रदर्शन किया। साथ ही नशे में धुत चालक पर कार्रवाई करने की मांग की।