जिलाधिकारी ज्ञानेंद्र सिंह ने गुरुवार को कलेक्ट्रेट परिसर में लगाए गए आयुष्मान कार्ड शिविर का औचक निरीक्षण किया। उन्होंने शिविर में आयुष्मान कार्ड बनाने की प्रक्रिया, लाभार्थियों को मिल रही सुविधाओं और पंजीकरण की स्थिति की जानकारी ली। साथ ही संबंधित अधिकारियों को पात्र लोगों को किसी तरह की परेशानी न होने देने के निर्देश दिए।