फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Video: बारिश के बीच गणेश प्रतिमा विसर्जन शुरू, सुरक्षा व्यवस्था में मुस्तैद रही पुलिस

आदर्श नगर पंचायत रुपईडीहा में शुक्रवार को बारिश के बीच गणेश प्रतिमाओं के विसर्जन का सिलसिला शुरू हो गया। गणेश भक्त गाजे-बाजे के साथ भगवान गणेश की प्रतिमाओं को ट्रैक्टर-ट्रॉली पर लेकर विसर्जन के लिए गायघाट रवाना हुए। बारिश के बावजूद श्रद्धालुओं में उत्साह देखने को मिला। स्टेशन रोड स्थित श्री बाल संगठन गणेश पूजा परिवार की ओर से गणेश प्रतिमा को विधि-विधान से पूजा-अर्चना के बाद विसर्जन के लिए रवाना किया गया। समिति के कार्यकर्ता ढोल-नगाड़ों और भक्ति गीतों के बीच प्रतिमा को लेकर स्टेशन रोड से निकले। इसके बाद जुलूस नेशनल हाईवे-927 होते हुए नानपारा के रास्ते गायघाट पहुंचकर प्रतिमा का विसर्जन करेगा।

विज्ञापन

Latest

Recommended

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
AU ऐप में पढ़ें