फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

बहराइच में नेपालगंज रोड से नियमित ट्रेन सेवा शुरू, पहले दिन 201 यात्रियों ने किया सफर

बहराइच में नेपालगंज रोड रेलवे स्टेशन से मंगलवार सुबह 8:20 बजे नियमित ट्रेन सेवा का संचालन शुरू हो गया। पहले दिन 87 टिकटों पर 201 यात्रियों ने नानपारा, बहराइच होते हुए गोंडा तक सफर करने के लिए टिकट खरीदा। नियमित रेल सेवा शुरू होने से यात्रियों में खासा उत्साह देखने को मिला। ट्रेन का संचालन मुख्य लोको पायलट राजीव पांडे, लोको पायलट एसके श्रीवास्तव और सहायक लोको पायलट वंदना कुमार ने किया। लोको पायलटों ने बताया कि पहले दिन यात्रा करने वाले यात्रियों में काफी उत्साह नजर आया। इस मौके पर भाजपा नामित सभासद रतन अग्रवाल ने समाजसेवा के तहत लोको पायलटों सहित यात्रियों पर पुष्प वर्षा कर स्वागत किया। इस दौरान राजीव अग्रवाल, गज्जू सोनी, अनूप अग्रवाल, शेर सिंह सहित अन्य लोग मौजूद रहे। रतन अग्रवाल ने बताया कि रुपईडीहा से बहराइच तक रोडवेज बस का किराया 87 रुपये, जबकि, निजी बसों का किराया करीब 80 रुपये है। इसके मुकाबले ट्रेन से बहराइच तक का किराया मात्र 15 रुपये है। यानी ट्रेन का किराया बस की तुलना में पांचवें हिस्से से भी कम है। उन्होंने कहा कि इसे आसान भाषा में समझें तो जिस किराए में एक व्यक्ति बस से सफर करता है, लगभग उसी राशि में ट्रेन से पांच लोग यात्रा कर सकते हैं। ऐसे में ट्रेन सेवा शुरू होने से क्षेत्र के लोगों को बेहद कम किराए में सुरक्षित और सुविधाजनक आवागमन की सुविधा मिलेगी। पहले दिन 201 यात्रियों ने यदि निजी बस से रुपईडीहा से बहराइच तक यात्रा की होती तो 80 रुपये प्रति यात्री के हिसाब से करीब 16,080 रुपये किराया खर्च होता। वहीं, ट्रेन से 15 रुपये प्रति यात्री के हिसाब से इन 201 यात्रियों का कुल किराया 3,015 रुपये ही रहा। इस तरह यात्रियों ने सामूहिक रूप से करीब 13,065 रुपये की बचत की। यात्रियों पुष्पा, अमित कुमार, सुरेश गुप्ता, आकिब अहमद सहित अन्य ने ट्रेन सेवा शुरू होने पर खुशी जाहिर की। ये यात्री मंगलवार को रुपईडीहा से बहराइच तक का सफर करने के लिए ट्रेन में सवार हुए। यात्रियों ने कहा कि कम किराए में रेल सेवा मिलने से सीमावर्ती क्षेत्र के लोगों को आवागमन में बड़ी राहत मिलेगी।

विज्ञापन

Latest

Recommended

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
AU ऐप में पढ़ें