जिला मजिस्ट्रेट के आदेश पर पुलिस प्रशासन ने सोमवार को गैंगस्टर एक्ट के आरोपी परवेज अहमद की करीब 40.88 लाख रुपये की संपत्ति कुर्क की। एसडीएम निजामाबाद सुनील कुमार धनवंता ने बताया कि थाना सरायमीर क्षेत्र के ग्राम शेरवा निवासी परवेज अहमद ने आपराधिक गतिविधियों के माध्यम से जो संपत्तियां अर्जित की थीं, उन्हें कुर्क की गई हैं। एसडीएम के मुताबिक ग्राम शेरवा स्थित 20.24 हेक्टएयर आवासीय भूमि, जिसकी अनुमानित कीमत 28.28 लाख रुपये हैं। पवई लाडपुर स्थित 0.0070 हेक्टेयर भूमि जिसकी अनुमानित कीमत 12.60 लाख रुपये हैं। कुर्क की संपत्तियों की कुल कीमत 40.88 लाख रुपये हैं। इस मौके पर सीईओ फूलपुर, थाना प्रभारी दीदारगंज एवं सरायमीर, राजस्व निरीक्षक राकेश कुमार पांडेय, ज्ञान प्रकाश तिवारी, अखिलेश कुमार यादव, धर्मेंद्र कुमार सहित राजस्व एवं पुलिस विभाग की संयुक्त टीम मौजूद रही।