फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

मीडिएशन सेंटर में अधिवक्ता पर जानलेवा हमला करने वाले दो आरोपी गिरफ्तार, VIDEO

अमन विश्वकर्मा Updated Mon, 29 Sep 2025 08:06 PM IST

शहर कोतवाली पुलिस ने क्षेत्र में सोमवार को अधिवक्ता पर हुए जानलेवा हमले के दो आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया। घटना की जानकारी के बाद पुलिस ने तत्परता दिखाते हुए दोनों को नियमानुसार गिरफ्तार कर लिया। मामला सोमवार का है, जब शहर कोतवाली क्षेत्र के धर्मू नाला गांव निवासी अधिवक्ता संजय कुमार मिश्र अपने मुवक्किल के साथ मीडिएशन सेंटर, दीवानी न्यायालय आजमगढ़ में मौजूद थे। इस दौरान विपक्षीगण अशोक कुमार और अखिल कुमार ने गाली-गलौज करते हुए उन पर जानलेवा हमला किया। पीड़ित का गला दबाकर हत्या का प्रयास किया गया और लात-घूंसों से मारपीट के साथ सोने की चेन गायब होने की बात सामने आई। मौके पर मौजूद अधिवक्ताओं ने बीच-बचाव कर पीड़ित की जान बचाई। घटना को लेकर कोतवाली में मुकदमा पंजीकृत किया गया। मुखबिर की सूचना पर शाम को आरोपी अशोक कुमार एवं अखिल कुमार दोनों को गिरफ्तार कर लिया। पकड़े गए दोनों आरोपी हीरापट्टी के निवासी है।

Latest

विज्ञापन

Recommended

विज्ञापन
Next
एप में पढ़ें