फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

VIDEO: रामलला के दरबार पहुंची हनुमान अंश की टीम, दर्शन-पूजन कर लिया आशीर्वाद

Ishwar Ashish Bhartiya Updated Mon, 07 Sep 2026 05:36 PM IST

अयोध्या। फिल्म हनुमान अंश की सफलता के बीच फिल्म की टीम अयोध्या पहुंची। कलाकारों ने रामलला के दर्शन-पूजन के साथ हनुमानगढ़ी में भी माथा टेका और आशीर्वाद लिया। मीडिया से बातचीत में कलाकारों ने फिल्म की सफलता को बाबा की कृपा बताया। उन्होंने कहा कि फिल्म के जरिए नई पीढ़ी को संस्कृति, संस्कार और अपनी जड़ों से जोड़ने का संदेश दिया गया है। कलाकारों ने बताया कि शूटिंग के दौरान हर दिन की शुरुआत और पैकअप हनुमान चालीसा के साथ होता था। करीब 22 दिनों तक सात्विक माहौल में शूटिंग हुई। फिल्म में बाबा जी के पिता की भूमिका निभाने वाले मनीष चौधरी ने कर्तव्य और माता-पिता की सेवा को प्राथमिकता देने की बात कही। स्निग्धा द्विवेदी ने युवाओं को मेहनत के साथ आगे बढ़ने का संदेश दिया।

Latest

विज्ञापन

Recommended

विज्ञापन
Next
एप में पढ़ें