निर्माण समिति की बैठक शुरू: श्रीराम मंदिर तीर्थ क्षेत्र ट्रस्ट के महासचिव गोविंद देव गिरि भी बुधवार को राम जन्मभूमि परिसर पहुंचे। परिसर भ्रमण के बाद उन्होंने सीईओ के साथ बैठक की। इसके बाद रामघाट स्थित कार्यशाला में अकाउंटिंग का काम देख रहे ट्रस्टी मदन मोहन पांडेय व चार्टर्ड अकाउंटेंट के साथ बैठक कर आय-व्यय का विवरण देखा। निर्माण समिति की तीन दिवसीय बैठक भी बृहस्पतिवार से शुरू हो रही है। समिति अध्यक्ष नृपेंद्र मिश्र अयोध्या पहुंच रहे हैं। वे तीन दिनों तक निर्माण कार्यों की समीक्षा करेंगे। बैठक में ट्रस्ट के महासचिव गोविंद देव गिरि सहित अन्य ट्रस्टी शामिल होंगे।