राम मंदिर चढ़ावा धनराशि मामले में मुख्य न्यायिक मजिस्ट्रेट पीयूष त्रिपाठी की अदालत में सुनवाई नहीं हो सकी। पुलिस की ओर से आख्या प्रस्तुत नहीं किए जाने के कारण अब पांच अक्तूबर को सुनवाई होगी। अधिवक्ता संघ के महामंत्री शैलेंद्र जायसवाल ने 19 सितंबर को प्रार्थना पत्र देकर चंपत राय, अनिल मिश्रा, कृष्ण मोहन और गोपाल राव समेत अज्ञात के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कर विवेचना कराने की मांग की है। इसी मामले में आरोपी राम शंकर यादव उर्फ टिन्नू और सुभाष श्रीवास्तव की नई जमानत अर्जी भी सोमवार को विशेष न्यायाधीश एंटी करप्शन कोर्ट में दाखिल की गई। प्रभारी न्यायाधीश दीपिका तिवारी ने अर्जी पर सुनवाई के लिए 30 सितंबर की तारीख तय की है। आरोपियों की पिछली जमानत अर्जी 25 सितंबर को निरस्त हुई थी। अधिवक्ता कुलशेखर सिंह के अनुसार 23 सितंबर को आरोपपत्र दाखिल होने के बाद नई जमानत अर्जी दी गई है।