फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

VIDEO: राम की पैड़ी पर लेजर शो का रिहर्सल शुरू, दीपोत्सव पर दिखेगा रामायण का विहंगम दृश्य

दीपोत्सव-2026 को भव्य और यादगार बनाने की तैयारियां तेज हो गई हैं। राम की पैड़ी पर लेजर शो के प्रदर्शन को लेकर मंगलवार से रिहर्सल शुरू हो गया। तकनीकी टीम ने लेजर लाइट और ध्वनि के समन्वय के साथ प्रस्तुति का अभ्यास किया। दीपोत्सव के मुख्य आयोजन सात नवंबर को लेजर शो के जरिये भगवान श्रीराम के जीवन प्रसंगों और रामायण की महत्वपूर्ण घटनाओं को जीवंत किया जाएगा। रंग-बिरंगी रोशनी, आधुनिक तकनीक और ध्वनि के संयोजन से सरयू तट पर भव्य दृश्यावलियां उकेरी जाएंगी। इसके लिए राम की पैड़ी को केंद्र में रखकर तैयारियां की जा रही हैं। रिहर्सल के दौरान प्रस्तुति के विभिन्न पहलुओं को परखा गया, ताकि मुख्य आयोजन के दिन श्रद्धालुओं और पर्यटकों को आकर्षक अनुभव मिल सके। दीपोत्सव में लेजर शो विशेष आकर्षण का केंद्र रहेगा।

विज्ञापन

Latest

Recommended

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
AU ऐप में पढ़ें