फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

VIDEO: प्रधानमंत्री के जन्मदिवस पर स्वच्छता अभियान, सीता कुंड पर चलाया स्वच्छता अभियान, किया पौधारोपण

अयोध्या के बीकापुर में सेवा संकल्प माह के तहत प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के जन्मदिवस पर बृहस्पतिवार को भाजपा कार्यकर्ताओं ने स्वच्छता अभियान चलाकर कार्यक्रमों की शुरुआत की। काशी क्षेत्र के तोरो माफी स्थित पौराणिक स्थल सीता कुंड पर ब्लॉक प्रमुख दिनेश कुमार वर्मा और भाजपा मंडल अध्यक्ष अनिल उपाध्याय के नेतृत्व में कार्यकर्ताओं ने परिसर की साफ-सफाई की। इस दौरान पौराणिक स्थल परिसर में पौधारोपण भी किया गया। ब्लॉक प्रमुख दिनेश कुमार वर्मा ने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और भाजपा सरकार की ओर से जनकल्याण, गरीब कल्याण और सुशासन को प्राथमिकता दी जा रही है। कार्यकर्ताओं ने सीता कुंड स्थित दुग्धेश्वर नाथ मंदिर में हवन-पूजन कर प्रधानमंत्री की दीर्घायु की मंगल कामना की। कार्यक्रम में राजकुमार वर्मा, मेवालाल वर्मा, प्रधान सोनू सिंह सहित भाजपा कार्यकर्ता मौजूद रहे। मंडल अध्यक्ष अनिल उपाध्याय ने बताया कि शाम को प्रधानमंत्री की दीर्घायु और यश की कामना के लिए पौराणिक स्थल पर दीप प्रज्ज्वलन किया जाएगा।

विज्ञापन

Latest

Recommended

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
AU ऐप में पढ़ें