फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

VIDEO: मिशन शक्ति की पाठशाला में छात्राओं को सिखाए आत्मरक्षा के गुर, तत्काल पुलिस की सहायता लेने की सलाह दी

अयोध्या में किसी के पीछा करने या असहज स्थिति में घबराने के बजाय सतर्कता बरतें और तत्काल पुलिस की मदद लें। तारुन में मिशन शक्ति अभियान के तहत जीवी इंटर कॉलेज, विजयनपुर सजहरा में आयोजित जागरूकता कार्यक्रम में पुलिस टीम ने छात्राओं को आत्मरक्षा के तरीके बताए। साथ ही महिला सुरक्षा से जुड़ी हेल्पलाइन और सरकारी योजनाओं की जानकारी दी। कार्यक्रम का नेतृत्व उपनिरीक्षक ऐश्वर्या श्रीवास्तव ने किया। उन्होंने छात्राओं को बताया कि सुनसान रास्ते पर कोई पीछा करे तो घबराने के बजाय भीड़भाड़ वाली जगह पर पहुंचें और पुलिस को सूचना दें। छात्राओं को गुड टच और बैड टच के बीच अंतर समझाते हुए सतर्क रहने के लिए प्रेरित किया गया। पुलिस टीम ने छात्राओं को महिला सुरक्षा के लिए जारी हेल्पलाइन नंबर भी बताए। इनमें पुलिस आपातकालीन सेवा के लिए 112, वूमेन पावर लाइन 1090, चाइल्ड हेल्पलाइन 1098, घरेलू हिंसा संबंधी सहायता के लिए 181 और मुख्यमंत्री हेल्पलाइन 1076 शामिल हैं। इसके अलावा अग्निशमन सेवा के लिए 101 और एंबुलेंस सेवा के लिए 108 की जानकारी दी गई। पुलिस टीम ने छात्राओं से सभी जरूरी नंबर मोबाइल में सुरक्षित रखने और परिवार के सदस्यों को भी इनके बारे में जागरूक करने की अपील की। कार्यक्रम में महिला आरक्षी ऋचा सिंह, अनामिका, सोनिया तथा कांस्टेबल संतराम, अनुराग, ओमजी दीक्षित और मोनू यादव मौजूद रहे।

विज्ञापन

Latest

Recommended

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
AU ऐप में पढ़ें