जन्माष्टमी की पूर्व संध्या पर अयोध्या के बाजारों में रौनक बढ़ गई है। देवकाली स्थित मूर्ति की दुकानों पर श्रद्धालुओं की भीड़ उमड़ रही है। लोग घर में स्थापना के लिए भगवान श्रीकृष्ण की आकर्षक मूर्तियां पसंद कर खरीद रहे हैं। दुकानों पर विभिन्न आकार और रंगों में कान्हा की मूर्तियां उपलब्ध हैं। श्रद्धालु अपनी पसंद और बजट के अनुसार मूर्तियों का चयन कर रहे हैं। कई लोग बाल गोपाल की छोटी और आकर्षक मूर्तियां पसंद कर रहे हैं, जबकि कुछ श्रद्धालु सजी-धजी बड़ी प्रतिमाएं घर ले जा रहे हैं। मूर्ति विक्रेताओं के मुताबिक जन्माष्टमी को लेकर बिक्री बढ़ी है। मूर्तियों के साथ सजावट और पूजन सामग्री की भी खूब खरीदारी हो रही है।