फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Video: इंद्रेश कौशिक बोले- प्रेमानंद जी महाराज को कलियुग का साक्षात भगवान मानते हैं श्रद्धालु

अयोध्या में वृंदावन के संत प्रेमानंद जी महाराज को लेकर फलाहारी बाबा की ओर से विराट कोहली को पांच करोड़ रुपये देकर बुलाने का आरोप लगाए जाने पर धार्मिक जगत में चर्चा छिड़ गई है। इस मामले में अयोध्या की रुदौली तहसील क्षेत्र स्थित मां कामाख्या मंदिर के पुजारी एवं अंतरराष्ट्रीय कथावाचक इंद्रेश कौशिक महाराज ने कड़ी प्रतिक्रिया दी है। अमर उजाला की टीम से खास बातचीत में उन्होंने प्रेमानंद जी महाराज के प्रति अपनी श्रद्धा व्यक्त करते हुए फलाहारी बाबा के बयान पर नाराजगी जताई। इंद्रेश कौशिक महाराज ने फलाहारी बाबा को कालनेमि की संज्ञा देते हुए कहा कि प्रेमानंद जी महाराज कलियुग के साक्षात भगवान के समान हैं। उन्हें सभी धर्मों के लोग सम्मान देते हैं। उनके प्रवचनों और मार्गदर्शन से अनेक लोगों के जीवन में बदलाव आया है। उन्होंने कहा कि प्रेमानंद जी महाराज की लोकप्रियता और उनके प्रति लोगों की श्रद्धा को किसी एक आरोप के आधार पर नहीं आंका जाना चाहिए। देश की कई प्रमुख हस्तियां कर चुकी हैं दर्शन इंद्रेश कौशिक महाराज ने कहा कि प्रेमानंद जी महाराज के दर्शन के लिए देश की राष्ट्रपति, उप मुख्यमंत्री और बाली बिल्डर सहित कई प्रमुख हस्तियां वृंदावन पहुंच चुकी हैं। उनके अनुसार, प्रेमानंद जी महाराज का आध्यात्मिक प्रभाव समाज के विभिन्न वर्गों में दिखाई देता है। उनके प्रवचन बड़ी संख्या में लोगों को भक्ति और आध्यात्मिकता की ओर प्रेरित करते हैं। फलाहारी बाबा के बहिष्कार की मांग पर भी बोले इंद्रेश कौशिक महाराज ने कहा कि फलाहारी बाबा के बहिष्कार की जो घोषणा वृंदावन के संतों की ओर से की गई है, वह भी कम है। उन्होंने नाराजगी जताते हुए कहा कि ऐसे लोगों को जूतों की माला पहनानी चाहिए। उनका यह बयान प्रेमानंद जी महाराज के समर्थन में आया है।

विज्ञापन

Latest

Recommended

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
AU ऐप में पढ़ें