रुदौलीतहसील क्षेत्र में रौजागांव चीनी मिल के पास स्थित चाय के होटल में आग लगने से लाखों रुपये का सामान जलकर राख हो गया। होटल संचालक रामशरण ने किसी तरह अपनी जान बचाई। सूचना पर पहुंची दमकल टीम और स्थानीय लोगों ने कड़ी मशक्कत के बाद आग पर काबू पाया। घटना की जानकारी पर एसडीएम विनोद कुमार गुप्ता और तहसीलदार विजय कुमार गुप्ता मौके पर पहुंचे। अधिकारियों ने घटनास्थल का निरीक्षण कर नुकसान का जायजा लिया। रुदौली विधायक रामचंद्र यादव ने भी मौके पर पहुंचकर पीड़ित होटल संचालक से घटना की जानकारी ली और हरसंभव मदद का भरोसा दिलाया। उन्होंने नुकसान का आकलन कराकर नियमानुसार मुआवजा दिलाने के लिए आवश्यक कार्रवाई कराने की बात कही। एसडीएम विनोद कुमार गुप्ता ने बताया कि आग से हुए नुकसान का जायजा लिया गया है। नुकसान का आकलन कराकर नियमानुसार सहायता दिलाने के लिए आवश्यक कार्रवाई की जाएगी।