फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Video: अयोध्या में तेज आंधी-बारिश से धान-गन्ना जमींदोज, आंवले के कच्चे फल गिरे

अयोध्या के में तारुन दो दिनों से रुक-रुककर हो रही तेज बारिश और आंधी से क्षेत्र में किसानों की फसलों को नुकसान पहुंचा है। खेतों में खड़ी धान और गन्ने की फसल तेज हवाओं के चलते जमीन पर गिर गई। वहीं आंवले के पेड़ों से बड़ी संख्या में कच्चे फल टूटकर गिरने से किसानों को नुकसान हुआ है। नंदापुर निवासी किसान आलोक पांडे ने बताया कि घर के पास लगे आंवले के पेड़ में इस बार अच्छी फलत आई थी। लगातार दो दिनों से चल रही तेज आंधी और बारिश के कारण पेड़ की डालियां हिलने से बड़ी संख्या में कच्चे आंवले टूटकर जमीन पर गिर गए। फल अभी तैयार नहीं हुए थे, जिससे आर्थिक नुकसान हुआ है। किसानों का कहना है कि बारिश और तेज हवा से खेतों में खड़ी धान व गन्ने की फसल भी गिर गई है। धान की फसल में बालियां आने का समय चल रहा है। ऐसे में फसल के गिरने से दाना प्रभावित होने की आशंका है। किसानों ने फसलों का सर्वे कराकर नुकसान का आकलन कराने और मुआवजा दिलाने की मांग की है।

विज्ञापन

Latest

Recommended

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
AU ऐप में पढ़ें