डाभासेमर स्थित डॉ. भीमराव आंबेडकर अंतरराष्ट्रीय क्रीड़ा संकुल में शुक्रवार को तीन दिवसीय प्रदेश स्तरीय कबड्डी प्रतियोगिता का शुभारंभ हुआ। प्रतियोगिता में प्रदेश के विभिन्न जनपदों से पहुंची टीमें प्रतिभाग कर रही हैं। प्रतियोगिता का शुभारंभ कबड्डी संघ के प्रदेश अध्यक्ष विकास सिंह ने खिलाड़ियों से परिचय प्राप्त कर किया।