फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

अयोध्या: यूजीसी विरोध प्रदर्शन पर लाठीचार्ज के खिलाफ गांधी पार्क में प्रदर्शन

मधुवेंद्र सचान Updated Sat, 22 Aug 2026 06:08 PM IST

अयोध्या: गांधी पार्क में पूर्व छात्रसंघ अध्यक्ष राजमणि सिंह के नेतृत्व में प्रदर्शन कर दिल्ली के जंतर-मंतर पर यूजीसी के विरोध में प्रदर्शन के दौरान पुलिस लाठीचार्ज का विरोध किया गया। प्रदर्शनकारियों ने युवाओं से जुड़े मुद्दों पर सरकार से गंभीरता से विचार करने की मांग की। राजमणि सिंह ने कहा कि सरकार को युवाओं की आवाज सुननी चाहिए। उन्होंने यूजीसी, आरक्षण व्यवस्था और एससी-एसटी एक्ट की समीक्षा की मांग उठाई। आरक्षण का लाभ वास्तविक जरूरतमंदों तक पहुंचाने तथा आर्थिक आधार पर आरक्षण देने की बात कही। उन्होंने आरक्षण व्यवस्था और एससी-एसटी एक्ट को समाप्त करने की मांग भी रखी। साकेत महाविद्यालय के पूर्व महामंत्री एवं भाजपा नेता विशाल मिश्रा ने भी आरक्षण व्यवस्था की समीक्षा की आवश्यकता बताई।

Latest

विज्ञापन

Recommended

विज्ञापन
Next
एप में पढ़ें