फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

अयोध्या में कम क्षमता के ट्रांसफार्मर से ककराही में बिजली संकट, उपकेंद्र पर ग्रामीणों का प्रदर्शन

अयोध्या में तारुन क्षेत्र के ग्राम पंचायत ककराही में कम क्षमता के ट्रांसफार्मर और नए कनेक्शन न मिलने से ग्रामीणों में आक्रोश है। शनिवार सुबह करीब 10 बजे बड़ी संख्या में ग्रामीण विद्युत उपकेंद्र पहुंचे और प्रदर्शन कर समस्या के समाधान की मांग की। ग्रामीणों के अनुसार गांव में मात्र 63 केवीए का ट्रांसफार्मर लगा था, जिस पर 40 ट्यूबवेल और 35 घरेलू कनेक्शनों का लोड है। 30 से 35 लोग नए कनेक्शन लेना चाहते हैं, लेकिन विद्युतीकरण न होने से कनेक्शन नहीं मिल पा रहा है। ग्रामीणों का आरोप है कि ओवरलोड से ट्रांसफार्मर आए दिन खराब हो जाता है और गर्मी में समस्या और बढ़ जाती है। प्रदर्शन में ग्रामीण रवि वर्मा, प्रमोद वर्मा, रोहित वर्मा, इंद्रभान वर्मा, सुनील कुमार, सभाजीत वर्मा, राजेंद्र प्रसाद, बृजेश कुमार, अशोक कुमार वर्मा, रामजी, संजय कुमार आदि मौजूद रहे। इस संबंध में अवर अभियंता महेश कुमार ने बताया कि ककराही में लगे 63 केवीए के ट्रांसफार्मर से लो वोल्टेज की समस्या आ रही थी, जिसे बदलकर 100 केवीए का कर दिया गया है। अर्थिंग वायर की समस्या के लिए 15 दिन का समय लिया गया है, सभी कार्य समय से करा दिए जाएंगे।

विज्ञापन

Latest

Recommended

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
AU ऐप में पढ़ें