अयोध्या। पूर्व आईपीएस अधिकारी एवं आजाद अधिकार सेना के राष्ट्रीय अध्यक्ष अमिताभ ठाकुर ने राम जन्मभूमि तीर्थ क्षेत्र के सीईओ चयन प्रक्रिया पर सवाल उठाए हैं। ट्रस्ट को भेजे पत्र में उन्होंने पूर्व आईपीएस अधिकारी राजेश पांडेय के पॉडकास्ट में दिए बयान का हवाला दिया है। उनके अनुसार, सेवानिवृत्त एयर मार्शल जितेंद्र मिश्रा अंतिम 16 उम्मीदवारों में शामिल नहीं थे और उन्होंने साक्षात्कार भी नहीं दिया था। ठाकुर ने पूछा कि ऐसी स्थिति में उनका नाम अंतिम तीन में कैसे आया और चयन किस आधार पर हुआ। उन्होंने ट्रस्ट से स्पष्टीकरण और आवश्यक कार्रवाई की मांग की है।