फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

अयोध्या में लगातार सातवें दिन भी होम्योपैथिक की ओपीडी बंद

अयोध्या में राजकीय डॉ ब्रजकिशोर होम्योपैथिक मेडिकल कॉलेज एवं अस्पताल के गेट पर ओपीडी बंद करके आयुष प्रशिक्षुओं ने सातवें दिन भी प्रदर्शन किया। इससे ओपीडी में पहुंचे मरीज मायूस हुए। आयुष इंटर्न डॉक्टर स्टाइपेंड बढ़ाने की मांग को लेकर प्रदर्शन कर रहे हैं। प्रदर्शनकारियों ने कहा कि वर्तमान में 7,500 मासिक स्टाइपेंड में इंटर्नशिप के दौरान होने वाले खर्चों को पूरा करना कठिन है। उन्होंने मांग की कि आयुष इंटर्न्स का स्टाइपेंड बढ़ाकर 25 हजार रुपए प्रतिमाह किया जाए। इस दौरान अंकित अग्रहरि, आलोक, ओमकांत, सौरभ, प्रयांशु, पवनेश, हिमांशी, सौम्या, जागृति, प्रिया, कीर्ति, रितिका, रजनी व अन्य शामिल रहे।

विज्ञापन

Latest

Recommended

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
AU ऐप में पढ़ें