फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

VIDEO: अयोध्या में चंपत राय की डायरी से खुल रहे चढ़ावा चोरी के राज, सबसे बड़ा सवाल "भेदिया कौन"?

Bhupendra Singh Updated Tue, 25 Aug 2026 03:37 PM IST

अयोध्या में रामजन्मभूमि मंदिर में चढ़ावे की राशि में चोरी का मामला सामने आने के बाद अब ट्रस्ट के तत्कालीन महासचिव चंपत राय की निजी डायरी में दर्ज टिप्पणियां पूरे प्रकरण की परतें खोल रही हैं। डायरी में दर्ज घटनाक्रम से संकेत मिलता है कि मंदिर में चढ़ावे की व्यवस्था को लेकर लंबे समय से सवाल उठ रहे थे और अंदरूनी स्तर पर इसकी पड़ताल भी की जा रही थी। इसी दौरान यह सवाल भी सामने आया कि आखिर मंदिर की अंदरूनी गतिविधियों की जानकारी बाहर तक पहुंचाने वाला ‘भेदिया’ कौन था? डायरी में दर्ज विवरण के अनुसार चढ़ावे में गड़बड़ी की आशंका को लेकर अंदरूनी स्तर पर पड़ताल हुई थी। इस दौरान कुछ कर्मचारियों की भूमिका और गतिविधियां संदेह के दायरे में आने की बात भी सामने आई। प्रकरण से जुड़े तथ्यों के सामने आने के बाद अप्रैल में एक कर्मचारी को हटाए जाने का उल्लेख भी किया गया है। इससे संकेत मिलता है कि चढ़ावे से जुड़ी गड़बड़ी का मामला अचानक सामने आया विवाद नहीं था, बल्कि इसकी भनक ट्रस्ट के भीतर पहले ही लग चुकी थी। डायरी में नृपेंद्र मिश्र की भूमिका का भी जिक्र है। मीडिया में चढ़ावा चोरी को उन्होंने डकैती बताया था। पूरे मामले में सबसे अहम सवाल यह है कि मंदिर की आंतरिक व्यवस्था की जानकारी किसके जरिए बाहर पहुंच रही थी। चढ़ावा चोरी की जानकारी अखिलेश यादव तक कैसे पहुंची.... भेदिया कौन.... यह भी लिखा है।

Latest

विज्ञापन

Recommended

विज्ञापन
Next
एप में पढ़ें