फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

अयोध्या: कम्पोजिट विद्यालय गौहानी खुर्द में हिंदी दिवस पर छात्राओं ने पोस्टर पर चित्रकारी ।

अयोध्या :अयोध्या जिले के कम्पोजिट विद्यालय गौहानी खुर्द तारुन में रविवार को हिंदी दिवस उत्साहपूर्वक मनाया गया। इस दौरान विद्यालय में विभिन्न कार्यक्रमों का आयोजन किया गया। विद्यालय के शिक्षक सर्वेश उपाध्याय 'सरस' के मार्गदर्शन में 'हिंदी दिवस - 14 सितम्बर' थीम पर पोस्टर-निर्माण, भाषण और कविता-पाठ प्रतियोगिता का आयोजन किया गया, जिसमें सभी छात्र-छात्राओं ने बढ़-चढ़कर प्रतिभाग किया।इस अवसर पर कक्षा 8 की छात्रा दीपिका और आंशी ने हिंदी दिवस पर भाषण के माध्यम से हिंदी भाषा की महत्ता, उपयोगिता एवं प्रसिद्धि पर प्रकाश डाला। कक्षा 8 की छात्रा आंशी ने - 'हिंदी सिर्फ भाषा नहीं, हमारी जिंदगानी है' कविता सुनाकर सभी का मन मोह लिया। कक्षा 7 की छात्रा सलोनी, आकांक्षा, छात्र निखिल, हिमांशु यादव तथा कक्षा 6 की छात्रा आर्या पटेल, आकांक्षा विश्वकर्मा, रचना आदि ने भी हिंदी भाषा पर अपने विचार व्यक्त किए। कार्यक्रम को लेकर छात्र-छात्राओं में काफी उत्साह रहा।इस अवसर पर प्रधानाध्यापक इन्दल कुमार सहित विद्यालय के समस्त शिक्षक उपस्थित रहे।

विज्ञापन

Latest

Recommended

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
AU ऐप में पढ़ें