अयोध्या के रुदौली कोतवाली में शनिवार को आयोजित थाना समाधान दिवस में आठ फरियादें पहुंचीं। इनमें पांच राजस्व और तीन पुलिस विभाग से संबंधित रहीं। समाधान दिवस के दौरान संबंधित विभागों के अधिकारी मौजूद नहीं रहे। कोतवाली प्रभारी ने फरियादियों की समस्याएं सुनीं, जबकि राजस्व विभाग की ओर से लेखपाल मौजूद रहे। समाधान दिवस में कई ऐसे फरियादी भी पहुंचे, जिन्होंने बताया कि वे अपनी समस्या को लेकर पहले भी कई बार अधिकारियों के यहां फरियाद कर चुके हैं, लेकिन अब तक समस्या का समाधान नहीं हो सका। फरियादियों ने संबंधित मामलों में कार्रवाई कर समस्याओं के निस्तारण की मांग की।