फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

अयोध्या: बारिश के दौरान छप्पर गिरा, छप्पर के नीचे दबकर बालक समेत युवती की मौत

मधुवेंद्र सचान Updated Mon, 24 Aug 2026 07:06 PM IST

अयोध्या: कोतवाली क्षेत्र के निधियावा गांव में सोमवार दोपहर रिमझिम बारिश के दौरान अचानक छप्पर गिरने से उसके नीचे दबकर आठ वर्षीय बालक और 20 वर्षीय युवती की मौत हो गई। हादसा दोपहर करीब 2:30 बजे हुआ। बताया गया कि दोपहर करीब दो बजे रिमझिम बारिश शुरू हुई थी। इसी दौरान अचानक छप्पर भरभराकर गिर गया। उसके नीचे मौजूद कंस (8) पुत्र रामबख्श चमर मगता और बंदना (20) पुत्री स्व. राम नरेश पाल मलबे में दबकर गंभीर रूप से घायल हो गए। हादसे के बाद मौके पर चीख-पुकार मच गई। स्थानीय लोगों ने दोनों को बाहर निकालकर सूचना पुलिस को दी। 112 पीआरबी की टीम ने दोनों घायलों को सीएचसी हैरिंग्टनगंज पहुंचाया। वहां चिकित्सकों ने जांच के बाद दोनों को मृत घोषित कर दिया।

Latest

विज्ञापन

Recommended

विज्ञापन
Next
एप में पढ़ें