सीएचसी दिबियापुर में संचालित प्रेरणा कैंटीन की संचालिका लखनापुर निवासी रानी देवी लखनापुर ने थाना पुलिस को तहरीर दी है। जिसमें बताया कि वह सुबह लगभग आठ बजे कैंटीन बंद करके घर से दूध लेने गई थी। थोड़ी देर बाद सीएचसी कर्मियों ने चोरी होने की उन्हें सूचना दी। मौके पर पहुंचने पर कैंटीन में सामान बिखरा पड़ा था। सूचना पर पहुंची पुलिस ने जांच पड़ताल कर संचालिका से पूछताछ की। संचालिका ने बताया कि चोर उनकी कैंटीन से नकदी समेत हजारों रुपये का खाने पीने का सामान पार कर ले गए हैं।