काशी में एयर शो का आज यानी बृहस्पतिवार को पहला दिन है। ऐसे में सुबह से नमो घाट पर दर्शकों का जमावड़ा शुरू हो गया। वहीं एयर शो देखने आने वाली भीड़ को देखते हुए जिले की पुलिस व प्रशासन की ओर से कड़ी व्यवस्था की गई है। जमीन से लेकर आसमान तक कड़ा सुरक्षा पहरा है।