फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

डीएपी नहीं मिलने के कारण गेहूं की बुवाई में आ रही दिक्कत: बच्चन

विमल शर्मा Updated Mon, 17 Nov 2025 07:01 PM IST

भाकियू असली की मासिक पंचायत में जिलाध्यक्ष बच्चन सिंह ने कहा कि डीएपी नहीं मिलने के कारण किसानों को गेहूं की बुवाई में दिक्कत का सामना करना पड़ रहा है। इस दौरान किसानों ने छुट्टा पशुओं से निजात दिलाने की मांग उठाई। सोमवार को रमाबाई आंबेडकर राजकीय महाविद्यालय के परिसर में आयोजित मासिक पंचायत में जिलाध्यक्ष ने कहा कि किसानों को गेहूं की बुवाई करनी है, लेकिन किसी किसान सेवा सहकारी समिति पर डीएपी नहीं है। किसान खाद के लिए भटक रहे हैं। युवा मोर्चा के नगर अध्यक्ष राहुल वर्मा ने कहा कि छुट्टा पशु किसानों की परेशानी का सबब बने हैं। उनसे निजात दिलाई जाए। इस मौके पर लोकेश कुमार, नरेश सिंह,भूपेंद्र सिंह, खचेड़ू प्रधान, जागेश शर्मा, समरपाल सिंह, गोकल सिंह, महेंद्र सिंह, जयवीर सिंह, शकील अली आदि मौजूद रहे।

Latest

विज्ञापन

Recommended

विज्ञापन
Next
एप में पढ़ें