फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Video: अमेठी में कच्ची दीवार गिरने से महिला की मौत, पति घायल

जामों के बलभद्रपुर गांव में शनिवार सुबह कच्ची दीवार गिरने से रामकुमार पासी की पत्नी ऊषा की मौत हो गई, जबकि रामकुमार घायल हो गए। दोनों घर के पीछे बंधी भैंस को खोलने गए थे। इसी दौरान बारिश से कमजोर हुई कच्ची दीवार अचानक भरभराकर गिर गई और दोनों मलबे में दब गए। पिछले दो दिनों से रुक-रुककर बारिश हो रही है। शनिवार सुबह करीब सात से आठ बजे के बीच रामकुमार और उनकी पत्नी ऊषा घर के पीछे भैंस खोलने गए थे। वहां खड़ी कच्ची और खंडहरनुमा दीवार अचानक गिर गई। शोर सुनकर आसपास के लोग पहुंचे और मलबा हटाकर दोनों को बाहर निकाला। इसके बाद दोनों को सीएचसी ले जाया गया। चिकित्सकों ने रामकुमार की पत्नी को मृत घोषित कर दिया। रामकुमार का इलाज चल रहा है। घटना की सूचना पर पुलिस पहुंची। पुलिस ने महिला के शव को कब्जे में लेकर पंचायतनामा की कार्रवाई शुरू कर दी। पुलिस के अनुसार डेथ मेमो के आधार पर विधिक कार्रवाई की जा रही है। एसडीएम दिशा श्रीवास्तव ने बताया कि घटना की रिपोर्ट मिलने के बाद परिवार को नियमानुसार अनुमन्य आर्थिक सहायता दिलाई जाएगी।

विज्ञापन

Latest

Recommended

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
AU ऐप में पढ़ें