फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

अमेठी में मुख्य चुनाव आयुक्त के खिलाफ सियासत गरमाई

अमेठी में वोट चोरी के आरोप को लेकर सियासत तेज हो गई है। विपक्ष लगातार भाजपा और मुख्य चुनाव आयुक्त को घेरने में जुटा है, तो वहीं भाजपा ने विपक्ष पर झूठा प्रोपेगेंडा फैलाने का आरोप लगाया है। भाजपा जिलाध्यक्ष सुधांशु शुक्ला ने आज गौरीगंज स्थित भाजपा कार्यालय में प्रेस कॉन्फ्रेंस कर विपक्ष पर जमकर हमला बोला। उन्होंने कहा कि कांग्रेस जब भी चुनाव हारती है तो लोकतांत्रिक व्यवस्थाओं को बदनाम करती है। अखबार की रिपोर्ट कोरी कल्पना पर आधारित है और विपक्ष झूठा चुनाव आयोग पर कीचड़ उछाल रहा है।जिलाध्यक्ष ने कहा कि फॉर्म-6 को लेकर विपक्ष लगातार भ्रम फैला रहा है। फॉर्म-6 मतदाता सूची में नए नाम जोड़ने की वैधानिक प्रक्रिया है, लेकिन विपक्ष इसे वोट चोरी का नाम देकर जनता को गुमराह कर रहा है। विपक्ष सिर्फ अफवाह फैला रहा है और जनता की भावनाओं से खेल रहा है।उन्होंने कहा कि जब-जब कांग्रेस और उसके सहयोगी दल चुनाव हारते हैं, तब-तब वह संवैधानिक संस्थाओं पर आरोप लगाना शुरू कर देते हैं। यह उनकी हताशा को दर्शाता है। चुनाव आयोग जैसी स्वतंत्र और निष्पक्ष संस्था पर सवाल खड़ा करना लोकतंत्र का अपमान है। सुधांशु शुक्ला ने कहा कि भाजपा लोकतंत्र में विश्वास रखती है और जनता के फैसले का सम्मान करती है, जबकि विपक्ष हार को पचा नहीं पा रहा है और झूठे नैरेटिव गढ़ रहा है। जनता सब समझती है और आने वाले चुनाव में इसका जवाब देगी।इस दौरान जिला प्रबक्त चंद्रमौली सिंह और मुसाफिरखाना नगर पंचायत अद्यक्ष बृजेश गुप्ता मौजूद रहे।

विज्ञापन

Latest

Recommended

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
AU ऐप में पढ़ें